तूफान मेल न्यूज,कुल्लू। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव किमटा ने कहा है कि भाजपा शांत हिमाचल प्रदेश को यूपी-विहार बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जो सियासी घटना घटी है उसकी पट कथा भाजपा ने लिखी है। उन्होंने कहा कि आज जनता के सामने सब सच आ गया है और भाजपा का चेहरा भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि छह विधायकों ने जहां पार्टी से धोखा किया वहीं जनता से भी धोखा किया है। उन्होंने कहा कि जनता से विश्वासघात करने बाले विधायकों को अब जनता नहीं बख्शेगी। उन्होंने कहा कि इन विधायकों को नहीं बल्कि जनता ने कांग्रेस को वोट देकर चुना था और जनता ने कांग्रेस को बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे पांच साल तक चलेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा धनबल का प्रयोग कर रही है और हमारे विधायकों को खरीदने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर व राजीव विंदल ने केंद्र की भाजपा से मिलकर यह पट कथा रची है।इस दौरान उनके साथ इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिमन चंद्र व मनाली कांग्रेस के महासचिव राजकुमार भी उपस्थित रहे।