2024 लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रदेश की चारों सीटों पर विजयी होगी – राकेश जम्बाल


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तुफान मेल न्यूज,कुल्लू।
जिला भाजपा की बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
कुल्लू, 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की चारों सीटों पर भारी मतों से विजयी होगी।

यह जानकारी भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्बाल ने कुल्लू में जिला भाजपा की बैठक को सम्बोधित करते हुए दी। जिला भाजपा की बैठक का आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में देवधाम परिसर वाशिंग में अयोजित किया गया।

बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्बाल ने सभी को 2024 के चुनावों के दृष्टिगत सक्रिय होने का आहवान किया। उन्होंने बैठक में आने वाले दिनों में संगठन द्वारा दिए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी को यह कार्य बूथ स्तर तक सक्रियता से करने का आग्रह किया ताकि संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हो।

उन्होंने बताया कि भाजपा इन चुनावों में बूथ जीता तो चुनाव जीता की नीति पर कार्य करेगी।
राकेश जम्बाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जनता के अनुरूप खरा न उतरने के लिए आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा फ्लॉप शो ही रहा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का पूरा ग्राफ एक वर्ष में ही तेजी से गिरा है। इनकी नीतियों से आम जनमानस दुःखी है। इनके क्रियाकलापों का बदला लोग 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को चारों सीटें जीत दिलवा कर देगी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने भी सभी को संगठन द्वारा दिए कार्यों को करने के लिए कमर कसने को कहा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश में प्रधानमंत्री मोदी की ही गारंटी चलेगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केन्द्र सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों का गाँव गाँव तक प्रसार किया जा रहा है ताकि लोग केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यों का लाभ ले सके।
इससे पूर्व कार्यक्रम के आरंभिक सत्र में जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने जिला की बैठक में सभी का स्वागत व अभिनंदन किया व बैठक की रूपरेखा पर विस्तृत प्रकाश डाला।
इस अवसर पर आनी के विधायक लोकेंदर कुमार, कुल्लू से 2022 के भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री अमर ठाकुर, बलदेव महंत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदित्य विक्रम, अर्चना ठाकुर, नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल, सुभाष शर्मा, रेखा गुलेरिया, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम कूल्लवी, जिला सह मीडिया प्रभारी लोकेश भवानी, पीके रॉयल, आईटी विभाग के मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी आशीष शर्मा व जिला संयोजक मधुसूदन शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा कमलेश शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जनेश ठाकुर, जिला भाजपा प्रवक्ता रविंद्र रब्बु, रुकमणी जोशी, जिला कार्यालय प्रभारी विवेक भारद्वाज, जिला भाजपा सचिव नैना शर्मा, माला ठाकुर, अनिता ठाकुर, नारा ठाकुर, चारों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, चारों मंडलों से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष व महामंत्री, नगर पंचायत, नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला परिषद व पंचायत समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!