तूफान मेल न्यूज, शिमला,चंबा।
हिमाचल पुलिस में आज मातम का माहौल एक बुरी खबर से बन गया। वाहन दुर्घटना में मारे गए 7 लोगों में से छह लोग पुलिस जवान निकले। लिहाजा हिमाचल के लिए आज का दिन बेहद ही दर्द भरा रहा। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आज अपने 6 जवानों को हमेशा के लिए खो दिया है। इतना ही नहीं कांगड़ा वासियों को भी आज का दिन जख्म दे गया। इन छह पुलिस जवानों में से 5 पुलिस कर्मचारी जिला कांगड़ा के रहने वाले थे। तो वही एक जिला चंबा का रहने वाला था। चंबा के तिस्सा में हुई सड़क दुर्घटना में पहले खबर आई कि 5 लोगों की मौत हो गई है और 2 लापता है। लेकिन बाद में पता चला कि इस घटना में मारे गए लोगों में 6 पुलिस जवान है।
मृतकों की सूचि
- सब इंस्पेक्टर राकेश गोरा पुत्र जयचंद निवासी नूरपुर, कांगड़ा
- हेड कांस्टेबल प्रवीण टंडन पुत्र तिलक राज निवासी बाथड़ी, डलहौजी, चंबा
- कांस्टेबल कमलजीत पुत्र अर्जन सिंह निवासी खब्बल, जवाली, कांगड़ा
- कांस्टेबल सचिन पुत्र मोहिंद्र सिंह राणा निवासी सूरजपुर, देहरा, कांगड़ा
- कांस्टेबल अभिषेक पुत्र मदन लाल निवासी खैरियां, जवाली, कांगड़ा
- कांस्टेबल लक्ष्य कुमार पुत्र पवन मोंगरा निवासी इच्छी, कांगड़ा
वही, कांस्टेबल सचिन पुत्र परस राम निवासी पालमपुर, कांगड़ा, 2 हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी चंबा और कांस्टेबल अक्षय चौधरी पुत्र राजेश कुमार निवासी बैजनाथ, कांगड़ा घायल हुए है।
गौरतलब है कि चंबा जिले के चुराह उपमंडल के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के समीप आज अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरा जो सीधा चालक को लगा। जिसके चलते टाटा सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकरबैरा खड्ड में जा गिरी। वाहन खड्ड में गिरते समय पुलिस जवानों समेत दस लोग गाड़ी में सवार थे, जो छिटक कर पत्थरों पर जा गिरे। इसमें हिमाचल प्रदेश पुलिस बटालियन के छह पुलिस जवानों और चालक की मौत हो गई।