शिनाख्त के लिए रखा शव गृह में
तूफान मेल न्यूज ,मनाली। थाना मनाली के अन्तर्गत शाम को पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मनाली के शव गृह में रखा है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि किसी को भी इस व्यक्ति के बारे कोई जानकारी हो तो अवश्य बताएं।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शनिवार शाम को सियाली महादेव मार्किट के पास घूम रहा था कि चलते चलते गिर गया। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर मनाली अस्पताल भेजा। लेकिन व्यक्ति ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया की शव पहचान के लिए शव गृह में रखा है। किसी को इस व्यक्ति के बारे कोई जानकारी हो तो वो पुलिस को बताएं। पुलिस ने धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत कार्रवाई की है। शव की शिनाख्त होते ही पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।