पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने उठाए सवाल, कितने लोग बहे नहीं सरकार को मालूम


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

संचार सुविधा नहीं हुई बहाल

तूफान मेल न्यूज,मनाली।
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में बरसात से पहले ही व्यास नदी में आई बाढ़ से कांग्रेस सरकार की व्यवस्था परिवर्तन का मंजर साफ दिखा। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कही कही। उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों से मनाली में संचार सेवा ठप पड़ी थी जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल था। उन्होंने कहा कि आज भी चार दिनों कर बाद संचार सेवा सही तरह से शुरू नही हुई है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि आज से 28 वर्ष पूर्व 1995 में व्यास नदी में इसी तरह से भयंकर बाढ़ आई थी जिसमें सब कुछ तवाह हो गया था। उस समय देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी ने स्वंय कुल्लू से मनाली तक स्थिति का जायजा लिया था। उन्होंने कहा कि हाल ही में व्यास नदी में आई बाढ़ से करोड़ों रुपयों का नुकसान और न जाने कितने लोगों की जानें गई है दुःखद इस सरकार को कोई खबर नही है। मनाली स्थित आलू ग्राउंड से लगभग 7 वॉल्वो बसें और 80 से अधिक छोटी व बड़ी गाड़ियां व्यास में बह गई।

उन्होंने कहा कि व्यास नदी में कितने लोग वह गए इसकी सरकार और स्थानीय प्रशासन के पास सही आंकड़े नही है। गोविंद ठाकुर ने आरोप लगाया कि आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मनाली में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे दुर्भाग्यपूर्ण केवल खाना पूर्ति कर बाहंग से ही बापिस चले गये। मुख्यमंत्री सुक्खू ने मनाली के लोगों से साथ राजनीतिक खेल खेला है।गोविंद ठाकुर ने कहा कि सुक्खू बताए कि कुल्लू जिला में 30 हजार लोग कहाँ कहाँ फंसे हुए थे और उनको निकालने का प्रशासन का क्या योगदान रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मनाली में संचार सेवा को जानबूझकर सरकार द्वारा बन्द किया गया था। उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में क्षेत्रवासी और पर्यटक अपनों से सम्पर्क नही कर पा रहे थे जिससे ख़ौफ का माहौल बना हुआ था। ज्ञात रहे कि पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर हर दिन पैदल जाकर विभिन्न जगह हुये नुकसान का जायजा ले रहे है। इस दौरान वह प्रभावित परिवारों से मिलकर हुये नुकसान की भी जानकारी लें रहे है। मनाली से जारी प्रेस व्यान में उन्होंने प्रदेश सरकार से अति शीघ्र अवरुद्ध हुई सड़कों,विजली,पानी और जनसंचार की व्यवस्था को सुचारू करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!