आनी के खेगसू में हिमाचल प्रदेश भाजपा समर्थक मंच के सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ

Spread the love

देश भर के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों ने लिया भाग

तुफान मेल न्यूज, आनी

हिमाचल प्रदेश भाजपा समर्थक मंच का राज्य स्तरीय अधिवेशन रविवार को आनी के खेगसू स्थित लक्ष्मी सदन में आयोजित हुआ, जिसमें मंच के सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के राज्य अध्यक्ष अमर नयन शर्मा ने की।

इस अधिवेशन में स्थानीय प्रतिनिधियों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से आए हिमाचल प्रदेश भाजपा समर्थक मंच के पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक पी छीनना सुब्बाराव ने बतौर मुख्यातिथि और युवा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलाबेनी रघु तथा कर्नाटक राज्य अध्यक्षा श्री कला ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की, जिन्हें मंच के राज्य अध्यक्ष अमर नयन व उनकी सहयोगी मोनिका शर्मा ने हिमाचली परंपरा अनुसार टोपी व मफलर व शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अधिवेशन में हिमाचल प्रदेश भाजपा समर्थक मंच के गठन और इसके उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।मंच के राज्य अध्यक्ष अमर नयन ने कहा कि भाजपा समर्थक मंच का उद्देश्य 2027 में कमलमय हिमाचल प्रदेश ब 2029 में कमलमय भारत बनाना है। जिसके लिए मंच ने अपना सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। इस अधिवेशन को भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्थम नारायण श्री वास्तवा ने अस्वस्थता के चलते ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया। इस कार्यक्रम में आउटर सिराज से लगभग 10 महिला मंडल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्थक मंच की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!