खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 में हिमाचल प्रदेश ने हासिल किया ओवरऑल रनर अप का स्थान

Spread the love

तुफान मेल न्यूज, कुल्लू. जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कुमारी कविता ठाकुर ने बताया कि खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 का आयोजन 9 मार्च से 12 मार्च तक गुलमर्ग, जम्मू कश्मीर में किया गया। इस आयोजन में हिमाचल प्रदेश के दल ने भी भाग लिया और ओवरऑल रनर अप का स्थान हासिल किया।

यह हिमाचल प्रदेश के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, जो हमारे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता को प्रमाणित करती है।

*हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियां*

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया:

*स्की माउंटेनियरिंग:* तेनजिन डोलमा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि गर्वित ठाकुर, तेनज़िन बोध, सिद्धार्थ नेगी और साहिल ठाकुर ने कांस्य पदक जीते।-

*स्कीइंग:* योगेश कुमार और आंचल ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि तनुजा ठाकुर ने रजत पदक और एल्विन कंवर, सुहानी ठाकुर और प्रोमिल ठाकुर ने कांस्य पदक जीते।-

*स्नोबोर्डिंग:* प्रीति ठाकुर ने स्वर्ण पदक और प्रकृति ठाकुर ने रजत पदक जीता।-

*आइस हॉकी:* पुरुष और महिला टीम ने कांस्य पदक जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!