प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी वंदन अधिनियम के अंतर्गत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का किया प्रावधान:पायल वैद्य

Spread the love

तुफान मेल न्यूज, कुल्लू. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी वंदन अधिनियम के अंतर्गत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है।

यह जानकारी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पायल वैद्य एवं कुल्लू जिला की प्रभारी वैद्य ने कटराईं में मनाली विधान सभा क्षेत्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को संबोधित करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में महिला शक्ति को सम्मान मिला है।इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं जिसका नारी शक्ति को व्यापक लाभ मिल रहा है।

इसी कड़ी में महिला सम्मान के लिए नारी वंदन अधिनियम है जिसके अंतर्गत देश की संसद और प्रदेश की विधानसभा में महिलाओं को 33फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

भविष्य में होने वाले चुनावों में देश को इसी प्रतिशत में सांसद तथा विधानसभा में महिला विधायकमिलेंगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि समाज में नशे की बढ़ती प्रवृति को देखते हुए महिलाओं को साथ लेकर भाजपा बड़े स्तर पर नशे के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने इस अवसर पर बड़े स्तर पर पहुंची महिलाओं का आभार जताया।इस अवसर पर मनाली मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमा ठाकुर,पूर्व जिला पार्षद मंजरी नेगी,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश शर्मा,भाजपा वरिष्ठ नेत्री जानकी ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर 100 महिलाओं को अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सचिव मनीषा सूद, आई टी एवं सोशल मीडिया संयोजक बर्षा ठाकुर भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!