तुफान मेल न्यूज, कुल्लू।
जिला कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते गांधीनगर में जिला कुल्लू भाजपा के द्वारा संविधान गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुल्लू भाजपा अध्यक्ष अमित सूद ने की और हिमाचल प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष पायल वैद्य मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुई।

तो वहीं भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव साहब अंबेडकर के जीवन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा साल 1950 में संविधान पूरा किया गया था और आज इस संविधान को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं।

जिसके चलते भाजपा के द्वारा आम जन को भी संविधान संबंधी जानकारी दी जा रही है और भाजपा के कार्यकर्ता भी गांव-गांव जाकर लोगों को संविधान गौरव दिवस के बारे में अवगत करवा रहे हैं। संविधान गौरव दिवस के अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने कहा कि भाजपा ने डॉ. अंबेडकर की विरासत को सम्मानित करने के लिए हर संभव प्रयास किया और साल 1990 मेंभाजपा-समर्थित सरकार ने भारत के कानूनी और सामाजिक ढांचे को आकार देने में उनकी अद्वितीय भूमिका कोमान्यता देते हुए डॉ. अंबेडकर को प्रतिष्ठित भारत रत्न से सम्मानित किया हैं।

वही, पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 12 अप्रैल 1990 को संसद के केंद्रीय कक्ष में डॉ. अंबेडकर की तस्वीर लगाईगई। जो भारतीय लोकतंत्र में उनके महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने लगातार डॉ. अंबेडकर के योगदान का सम्मान करने और यह सुनिश्चितकरने के लिए काम कि या है कि उनकी विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जाए। पायल वैद्य ने कहा कि अब डॉ.अंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों की पहचान की गई है और उन्हें पंचतीर्थ के रूप में विकसित कि यागया है। जिसमें जन्मभूमि के रूप में (महू, मध्य प्रदेश) में एक प्रमुख स्मारक में परिवर्तित कि या गया। इसके अलावा शिक्षा भूमि (लंदन), दीक्षा भूमि (नागपुर) जहाँ उन्होंनेबौद्ध धर्म अपनाया। उसके बाद महापरिनि र्वाण भूमि (दिल्ली) और चैत्य भूमि (मुंबई) जहाँ उनकी समाधि बनाई गई हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने भीम ऐप लॉन्च कि या। जो डॉ. अंबेडकर के नाम पर आधारित है। उस ऐप से आम लोगों, खास तौर परविक्रेताओंऔर छोटे व्यापारियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रति बद्धता का प्रतीक है। इस पहल ने डॉ.अंबेडकर के नाम को वैश्विक मंच पर भी पहुंचा दिया है। क्योंकि अधिक से अधिक लोग देश वित्तीय लेनदेन के लिए इसी ऐप का उपयोग करने लगे हैं। वही, जिला कुल्लू भाजपा के अध्यक्ष अमित सूद ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पर आधारित यह ऐप नकदी रहित लेनदेन की सुविधाप्रदान करता है और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देता है। जिससे डॉ. अंबेडकर केसामाजिक-आर्थिक सशक्ति करण के दृष्टि कोण को बल मिलता है। अमित सूद का कहना है कि कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को उनके जीवित रहते हुए भी नजरअंदाज किया। लेकिन भाजपा ने इतिहास के पन्नों मेंउनका नाम दर्ज कराने के हर संभव प्रयास किए है । 30 सितंबर 2015 को मोदी सरकार ने डॉ. अंबेडकर के जीवनऔर कार्य के सम्मान में एक स्मारक डाक ट कट जारी किया। जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि उनकी विरासत कोपूरे देश में याद किया जाए। बॉक्सवही, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, साल 2022 में भाजपा के प्रत्याशी नरोतम ठाकुर ने भी अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने देश भर में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित करने का प्रयास कियाहै। सुप्रीम कोर्ट औरकानून मंत्रालय में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाएं भारत की न्याय व्यवस्था में उनके योगदान की याद दिलातीहैं। इसके अलावा सामाजिक समानता के प्रति डॉ. अंबेडकर की भागीदारी को प्रदर्शित करने के लिए मुंबई में एक भव्यस्मारक प्रतिमा भी बनाई जा रही है। दिसंबर 2024 तक इस स्मारक प्रतिमा का 47% कार्य पूर्ण हो चुका है और जल्द इसका कार्य पूरा कर दिया जाएगा। वही, दिल्ली में डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र की कल्पना प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के कार्यकाल के दौरान की गई थी।लेकिन यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वास्तविकता बनी। 20 अप्रैल 2015 को इसका शिलान्यास और 7दिसंबर 2017 को इसका उद्घाटन हुआ। यह केंद्र अनुसंधान, नीति विश्लेषण, और सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन काकेंद्र है। जो डॉ. अंबेडकर के समानता और समावेशन के दृष्टि कोण को आगे बढ़ाता है।इसके अलावा संविधान गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी दानवेंद्र सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष भीम सेन, संविधान गौरव दिवस के जिला प्रभारी ठाकुर चंद ने भी अपने विचार रखें।कार्यक्रम में बंजार विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री सुरेंद्र शौरी ,पूर्व में महिला आयोग की अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनेश्वरी ठाकुर ,कुल्लू विधानसभा के 2022 के प्रत्याशी श्री नरोतम ठाकुर ,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री दानवेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश कपूर,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भीमसेन शर्मा ,राहुल सोलंकी, मीना ठाकुर,आदित्य विक्रम सिंह महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव मनीषा सूद,और जिला कुल्लू की चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी माननीय मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।