जहर निगल कर युवक ने दी अपनी जान,मां के सामने रहा तड़फता

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 35 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी। यह घटना रविवार सुबह उपमंडल गगरेट के अंबोटा गांव में हुई।

युवक की पहचान परविंदर सिंह पुत्र बलवंत सिंह के रूप में हुई है, जो अविवाहित था और पेशे से ट्रक चालक था। जब परिवार के सदस्यों ने उससे पूछा कि क्या हुआ है, तो उसने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। इसके बाद परिजन तुरंत उसे सिविल अस्पताल गगरेट लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। मृतक युवक की मां ने बताया कि उनके बेटे ने आखिर किस कारण से जहर निगल लिया, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!