2024 में नशे के तस्करों पर पुलिस की रही पैनी नजर,73.245 किलोग्राम चरस पकड़ी

Spread the love

तुफान मेल न्यूज, कुल्लू। कुल्लू पुलिस ने 2024 में चरस माफिया पर पूरी तरह से पहरा रखा। इसके अलावा युवा वर्ग सिंथेटिक ड्रग्स की गिरफ्त में न जाएं इसलिए चिट्टा पर भी पैनी नजर रखी गई। कुल्लू जिला में पुलिस ने वर्ष 2024 में 73 किलो 245 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अम्ल में लाते हुए 998. 707 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस ने सिंथेटिक ड्रग में 5.210 ग्राम कोकीन, एमडीएमए 3. 320 ग्राम बरामद की है।


पुलिस द्वारा हर साल अफीम उखाड़ो अभियान शुरू किया जाता है तथा भारी संख्या में अफीम की लहलहाती फसल को नष्ट किया जाता है। इस वर्ष पुलिस ने 1 लाख 68 हजार 723 पौधे अफीम के नष्ट किए हैं जबकि पुलिस ने 1 किलो 225 ग्राम अफीम बरामद की है। भांग उखाड़ो अभियान भी बड़े स्तर पर चलाया जाता है तथा दूरदराज क्षेत्रों में पहुंच कर भांग की खेती को नष्ट किया जाता है। पुलिस भांग की खेती को नष्ट करने में वन विभाग, स्थानीय पंचायतों के साथ महिला, युवक मंडलों का भी सहयोग लेती है। पुलिस ने इस वर्ष 26 लाख 52 हजार 077 पौधे भांग के नष्ट किए हैं। इतनी खेती नष्ट करने के बाबजूद भी चरस की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही।

नशे के कारोबार में जहां पुरुष सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं तो महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। इस वर्ष पुलिस ने नशा बेचने पर 241 मामले आरोपियों के विरुद्ध दर्ज किए हैं। जिनमें 215 पुरुष तथा 16 महिलाएं शामिल हैं। चरस तस्करी में नेपाली मूल के लोग शामिल रहते हैं। नशे के कारोबार में नेपाली मूल के 14 पुरुष तथा 3 महिलाएं पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं।

इस वर्ष शराब तस्करी के मामले भी काफी सामने आए हैं। इस वर्ष 355 मामले पुलिस द्वारा पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस ने 2187.200 लीटर शराब अंग्रेजी, 3755.278 लीटर शराब देसी, 1520. 750 लीटर शराब अवैध तथा 3333. 825 लीटर बीयर बरामद की है।
बॉक्स
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कार्तिकेयन ने कहा कि नशा माफिया को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। हमारी युवा पीढ़ी को नशे से दूर करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। हेरोइन का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को तभी इस नशे से दूर रखा जा सकता है जब समाज जागरूक होगा और पुलिस को सहयोग करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!