तुफान मेल न्यूज, आनी। भाजपा मंडल आनी के देवरी ( 72 ) बूथ की बैठक बूथ प्रभारी शारदा देवी और ग्राम केंद्र प्रमुख दिनेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में देवरी बूथ की भाजपा की बूथ स्तर की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

जिसमें राजेन्द्र कुमार बूथ अध्यक्ष और उत्तम सागर को महामंत्री चुना गया।जबकि प्रवीण लता, शेर सिंह, सपना देवी,अंकुर ठाकुर,अनिकेत कश्यप,राधा देवी,किशोरी लाल, प्रवीण कुमार और राजेंद्र कुमार को भी बूथ स्तर की विभिन्न जिम्मेदारी भरे पदों पर चुना गया।भाजपा बूथ की कमान मिलने पर राजेन्द्र कुमार ने सभी उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए कहा कि वे अपने बूथ को हर हाल में सबसे मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।