भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
तूफान मेल न्यूज , निरमंड
हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। युवा भाजपा नेता पिंकू ठाकुर की अगुवाई में निरमण्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। पिंकू ठाकुर ने कहा कि अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश और देश की राजनीति के कदावर नेताओं की श्रेणी में शामिल हैं। जिनके नाम हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे कम उम्र का अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड है। जबकि अनुराग ठाकुर बीसीसीआई के भी अध्यक्ष रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र की कामना की।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रफ्तार ठाकुर आनी मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा कुल्लू मोहन भारती मंडल महामंत्री एससी मोर्चा मदन ,धर्मपाल नेगी महामंत्री आनी युवा मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष विक्रांत भारद्वाज,मोहन सिंह किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नगर पंचायत निरमंड उपाध्यक्ष विकास शर्मा पंचायत समिति उपाध्यक्ष बिंदराम वर्मा लोकेश की अगुवाई में पटाखे फोड़े और लड्डू का वितरण किया गया।