तुफान मेल न्यूज, कुल्लू।
देखें वीडियो,,,,,
प्रसिद्ध पर्यावरण विद सोनम वांगचुक देश के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए सोनम वांगचुक का साथ देश वासियों को देना चाहिए। यह बात लाल जी देसाई राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने कही। उन्होंने कहा कि सेवा दल देश भर सोनम वांगचुक का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि लद्दाख को पूरण राज्य दिलाने, छठी अनुसूचि में शामिल करने का वादा मोदी सरकार ने किया था लेकिन वादों से मुकरना मोदी सरकार की आदत है।

उन्होंने कहा कि यह हमारा संविधानिक अधिकार भी है और सोनम वांगचुक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए सभी को उनका साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरणविद एवं समाज सेवी सोनम वांगचुक दिल्ली की पद यात्रा पर हैं जिसके चलते उनका जगह-जगह स्वागत हो रहा है और सेवादल भी उनके साथ यात्रा में शामिल है। लद्दाख के सभी लोग उनसे जुड़े हैं और अब देश जुड़ रहा है। जबकि अन्य लोग उनके साथ दिल से जुड़े हैं और हर जगह नए लोग जुड़ रहे हैं। वांगचुक ने हिमाचल में हुए स्वागत पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि लद्दाख में कोई भी चुना हुआ प्रतिनिधि नहीं है। किसी भी राजपत्रित पद पर नियुक्ति नहीं हुई है।