तुफान मेल न्यूज, कुल्लू।
देखें वीडियो,,,,,,
प्रसिद्ध समाजसेवी सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। जब हमें मनुष्य का जन्म दिया है तो मानव सेवा जरूरी करनी चाहिए। वे यहां अपने जन्मदिन पर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अन्नपूर्णा भोजनालय में अस्पताल के तामिरदारों को भोजन करवा रहे थे। इससे पहले उन्होंने भोज का प्रबंध किया और पौध रोपण भी किया।

उन्होंने कहा कि मनुष्य को मानव पशु-पक्षी व पेड़ों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपने सामर्थ्य के अनुसार हमेशा हर प्रकार की सेवा में जुटे रहते हैं और सभी को जागरूक भी करवाते हैं कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सामूहिक होकर सेवा करनी चाहिए और प्रकृति को श्रृंगारित करने के लिए पौध रोपण करना चाहिए।