क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया

Spread the love

कार्यक्रम का उदेश्य छात्राओ में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करना , उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्रेरित करना

तुफान मेल न्यूज,कुल्लू

आज क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया जोकि पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस रहा यह वह दिन था जब भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर उतरने वाला पहला देश और चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बना था।

हमारे देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्धियों का जश्न मनाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया जा रहा है।

इस वर्ष की थीम रही ‘चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा’, जो समाज और प्रौद्योगिकी पर अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रभाव पर प्रकाश डालती है।

इस अवसर पर संस्था ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है, जिसमें छात्राओं के लिए अंतरिक्ष विज्ञान पर आधारित प्रदर्शनी तथा सम्मेलन सभा आयोजित किया गया ।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओ में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करना और उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!