तुफान मेल न्यूज, शिमला
हिमाचल प्रदेश में कालका-शिमला हाईवे (NH 5) पर परवाणू थाना के अंतर्गत आई लव हिमाचल नेचर पार्क के समीप हादसे का समाचार मिला है। सोमवार सुबह करीब 2:30 बजे पहाड़ी से पत्थर पंजाब नंबर की बोलेरो कैंपर (PB 08CP-9686) पर आ गिरे।

बोलेरो कैंपर अख़बार लेकर जालंधर से शिमला जा रही थी।बोलेरो में 8 लोग सवार थे। लैंडस्लाइड की चपेट में गाड़ी आई इस हादसे में पंजाब के फगवाड़ा के रहने वाले 40 वर्षीय देवराज पिता देशराज की मृत्यु हो गई है। इसके अलावा चालक सहित तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों की पहचान 40 वर्षीय कुलदीप सिंह (चालक) पिता हरभजन सिंह निवासी गढ़शंकर, 23 वर्षीय भावुक पुत्र चमन लाल निवासी मोहल्ला जालंधर सिटी व 43 वर्षीय वंदना सोंधी, पत्नी चमन लाल, निवासी मोहल्ला जालंधर सिटी के रूप में हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल मे उपचार चल रहा है इस हादसे की पुष्टि एस पी गौरव सिंह ने की है
