देखें वीडियो,,,,मनाली के अंजनी महादेव में बादल फटने से मची भारी तबाही, दो मकान बहे, दिल्ली- लेह मार्ग अबरुद्ध

Spread the love

तुफान मेल न्यूज, मनाली।

देखें वीडियो,,,,,

हिमाचल प्रदेश के मनाली में बादल फटने की पहली घटना सामने आई है। मनाली के अंजनी महादेव में बादल फटने से भारी तबाही मची है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बादल फटने से नाले में भारी बाढ़ आ गई। जिसकी चपेट में दो मकान आकर बह गए हैं। जबकि एक निजी पावर प्रोजेक्ट को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पलचान पुल पर भी भारी मलबा आया है। इस घटना से देश का सबसे ऊंचा दिल्ली- लेह मार्ग अबरुद्ध हो गया है। मार्ग बहाली में तीन से चार दिन लग सकते हैं। बीआरओ ने बताया कि घटना स्थल के लिए मशीनरी रवाना कर दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना रात करीब 12 बजे घटी और एक बजे तक तबाही मच चुकी थी। मकान में रह रहे लोगों ने भाग कर जान बचाई है और वे कोई भी समान नहीं बचा पाए हैं। रातभर यहां अफरातफरी का माहौल रहा। उधर जिला प्रशासन की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!