देखें वीडियो,,,, गौ तस्करी के विरुद्ध मनाली में धरना प्रदर्शन


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तुफान मेल न्यूज, मनाली।

देखें वीडियो,,,

भाजपा मनाली मण्डल के नेतृत्व में भाजपा के सभी संगठनों व देव समाज से जुड़े लोगों ने गौ तस्करी को लेकर माल रोड मनाली में हल्ला बोला। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर के नेतृत्व में रामबाग चौक से लेकर माडल टाउन तक आक्रोश रैली निकाली। गौतस्करों पर उचित कार्रवाई न करने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। उन्होंने घाटी वासियों से गो संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने हाथ में स्लोगन लिखे बोर्ड के साथ नारे बाजी की ओर गौ तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। आक्रोश रैली निकालने के बाद माल रोड में नेताओं ने लोगों को संबोधित किया।
अपने संबोधन में पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने प्रदेश सरकार से कहा कि अब गौ माता पर अत्याचार सहन नहीं होगा।पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि गौ तस्करी का मामला संवेदनशील है। मंडी, रोहतांग व दारचा में गाए से भरे ट्रक पकड़े हैं लेकिन सरकार द्वारा इस मामले को गम्भीरता से न लेना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मढ़ी से 500 से अधिक पशुओं का गुम होना दर्भाग्यपूर्ण है। माता हिडिम्बा, गौतम ऋषि, व्यास ऋषि व कंचन नाग देवता के आदेशानुसार गौ संरक्षण के लिए बाहंग में गोशाल का शुभारंभ किया था। भाजपा सरकार ने बेसहारा पशुओं की समस्या को प्राथमिकता में लिया था लेकिन कांग्रेस सरकार पशु धन को लेकर गम्भीर नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। गौ माता पर हो रहा अत्याचार एक सामाजिक बुराई है जिससे सभी को एक साथ लड़ना होगा। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि गाए को बेसहारा न बनाएं। सरकार गोसदनों को मजबूत करें।
बंजार के विधायल सुरेंद्र सौरी ने कहा कि सरकार गौ तस्करी के मामले को गम्भीरता से ले। उन्होंने कहा कि पंजाब से गौ तस्कर दारचा
में पकड़े। इतनी दूरी उन्होंने कैसे पार की। इस सब विषयों पर गम्भीरता से जांच की जानी चाहिए। भगवान रघुनाथ के कारदार,,,ने कहा कि गौ संरक्षण के लिए जन जागरण अभियान चलाना पड़ेगा। इसकी शुरुआत माता हिडिंबा के प्रांगण से हुई है।
नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर ने कहा कि गौ तस्करी करने वालों पर कठोर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को गम्भीरता से ले अन्यथा लोग सड़कों पर उतरने को विवश होंगे। देव समाज प्रकोष्ठ कुल्लू के अध्यक्ष मकरध्वज शर्मा ने कहा कि गौ माता के साथ अत्याचार सहन नहीं होगा।
इस दौरान मंडल के अध्यक्ष ठाकुर दास ने आक्रोश रैली में भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार जताया। इस दौरान मढ़ी में ट्रक पकड़ने वाले
मुहमद व यूसुफ सहित सौरभ आदित्य व सुंदर ठाकुर को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!