तुफान मेल न्यूज, कुल्लू।
भारतीय किसान संघ भुंतर खंड के चुनाव किसान भवन भुंतर में सर्व सहमति से संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी की भूमिका जिला अध्यक्ष ऋषिराज राणा ने निभाई। जिसमें गेहर सिंह तुनी सेरी को खंड अध्यक्ष बनाया गया तथा प्रेमजीत जरड़ को खंड मंत्री की कमान दी गई।कार्यकारिणी में रूपचंद शियाह को

उपाध्यक्ष,अशोक नेगी निणु सह मंत्री,युवा प्रमुख चंद्रकांत सैंज धारा महिला प्रमुख सुनीता देवी बोरहा सेरी, सह महिला प्रमुख शीला देवी बनाला, प्रचार प्रमुख राजकुमार मासु, बीज प्रमुख चंद्रपाल पून्थल, फसल बीमा प्रमुख रूपचंद ठेला, हिमालय आयाम प्रमुख नीरज आनंद छन्नी खोड़, जैविक प्रमुख कूरमदत्त नजां, गौ सेवा प्रमुख नरेंद्र कुमार जमोट, मंडी विपणन प्रमुख चेतराम कलेहली,विधी प्रमुख लक्ष्मी सेन राजस्व प्रमुख हुकम राम जमोट ,सहकारिता प्रमुख प्रकाश चंद्र सेंज, व्यसन मुक्ति प्रमुख तीर्थ राम चौंग, जल संरक्षण प्रमुख देवी राम उड़सू,सदस्य इंदिरा देवी चिरपना सदस्य भादर सिंह निगणा, मोहर सिंह सीस को प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष प्रेमचंद, जिला महिला प्रमुख डिंपल ठाकुर, जिला गौ सेवा प्रमुख डॉक्टर चैतन्य ठाकुर, जिला मंत्री रमेश ठाकुर उपस्थित रहे।कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री हरिराम जी भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसान संघ को किसानों की समस्याओं के बारे में हमेशा जागरूक रहना चाहिए क्योंकि किसानों के सामने हर पल कोई न कोई समस्या आती रहती है जिसके समाधान के लिए किसान संघ के प्रगतिशील किसानों को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। बैठक में किसानें की मडियों में बोली में बिकने वाले उत्पादों की कीमतों में समरूपता नहीं होने से किसानों में काफी रोष रहता है जिसके समाधान के लिए भी चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं भी दी तथा ज्यादा से ज्यादा किसानों तक किसान संघ की पहुंच हो इस दिशा में पूरी कार्यकारिणी को प्रयास करना होगा।।।