तूफान मेल न्यूज,शिमला।
हिमाचल की 3 विधानसभा सीटों के नतीजे आ चुके हैं। देहरा विधानसभा सीट से सीएम सुखविंदर सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर 9399 वोटों से चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा के होशियार सिंह को हराया।

हमीरपुर से भाजपा के आशीष शर्मा चुनाव जीत गए हैं।
वहीं नालागढ़ में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के करीबी बावा हरदीप सिंह जीत गए हैं।

देहरा से कांग्रेस की प्रत्याशी कमलेश ठाकुर 9399 वोट से चुनाव जीतीं। इस तरह उपचुनाव में कांग्रेस दो व भाजपा एक सीट जीती है। कांग्रेस की कुल सिटें विधानसभा में 40 हो गई है जबकि भाजपा 28 पर पहुंच गई है। उधर सीएम सुक्खू ने कहा है कि हमारी 40 सिटें पूरी हो गई है।
