हिमाचल प्रदेश के बरिष्ठ पत्रकार आनन्द बौध के आकस्मिक निधन पर भुट्टिको के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मन्त्री ठाकुर सत्य प्रकाश ने जताया दुख

Spread the love

तुफान मेल न्यूज, कुल्लू।

बर्ष 2021 – 22 में पत्रकारिता क्षेत्र प्रिंट मीडिया के लिए उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने पर ठाकुर वेद राम राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हिमाचल प्रदेश के बरिष्ठ पत्रकार आनन्द बौध के आकस्मिक निधन पर भुट्टिको के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मन्त्री ठाकुर सत्य प्रकाश ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाओं सहित कहा कि हमने एक निर्भीक, निष्पक्ष, जन जन की आवाज़ को अपनी लेखनी से बुलन्द करने वाले कलम के सिपाही को खोया है,

जिसकी क्षति पूर्ति आज असम्भव है । ठाकुर वेद राम अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति के सदस्यों जयदेव विद्रोही, डॉ. तेज प्रताप, डाँ शशीकांत शर्मा, डाँ सुरत ठाकुर, ब्रहम स्वरूप ठाकुर, टी आर कपूर, सिमर सदोष, आशीष शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, डाँ कृष्ण कुमार रत्तू, रोहित ठाकुर, समन्वयक रमेश ठाकुर, सदस्य सचिव विजय सिंह ठाकुर आदि ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के प्रति प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!