सत्य प्रेम भवन भुट्टी में मनाई वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के पूर्व लोकप्रिय मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर आज़ उन्हें सत्य-प्रेम भवन भुट्टि कालौनी में याद किया गया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये । इस अवसर पर पूर्व वागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा क् िस्व0 राजा वीरभद्र सिंह सही मायनों में लोगों के दिलों के राजा थे। छः बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होनें प्रदेश का चहुमुखी विकास किया,

प्रदेश में कृषि यूनिवर्सिटी, मेडिकल कालेज व कालेज वनाए, पूरे प्रदेश में सडकों का 8जाल विछाया। लोगो की आमदनी वढ़ाने के लिए प्रदेश में सब्जी मण्डियों का निर्माण किया प्रदेश के हर वर्ग के उत्थान के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे। स्व0 राजा वीरभद्र सिह बहुत मेहनती, तथा परिश्रमी थे जिस कारण वे लोगो के दिलो के राजा थे उन्होनें अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में लगाया। ऐसे कर्मयोगी, महान विकास पुरूष को आज उनकी पुण्यतिथि पर नम आखों से याद कर रहें है।इस अवसर पर बलदेव ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष सेवादल, धनी राम पूर्व जिला परिषद सदस्य, ओम चन्द सैक्टरी, तरसेम सिंह सेवादल, रामदेई, आत्मा राम, टिकम राम, इन्द्रा देवी, कलावती, रोशन, व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!