तुफान मेल न्यूज,आनी।।
सिविल पेंशनर एव्ं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन आनी की एक विशेष बैठक गुरुवार को जिला कुल्लू के प्रधान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सेस राम ठाकुर की अध्यक्षता में मन्दिर सराएँ हाल आनी में आयोजित की गई। जिसमें संघ के करीब 100 से अधिक पेंशनर ने भाग लिया। बैठक में संघ के प्रवक्ता पी दुर्वासा ने जहाँ पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला। वहीं संघ के अध्यक्ष दुनी चन्द ठाकुर ने अपने विचारों में कहा कि पेंशनर संघ आनी. सिविल पेंशनर् की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है और आनी में पेंशनर भवन के निर्माण को लेकर भी प्रयास जारी है।

वहीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष एव्ं प्रदेश महासंघ के उपाध्यक्ष सेस राम ठाकुर ने कहा कि पेंशनर ने सेवानिवृति से पूर्व भिन्न भिन्न विभागों के माध्यम से वर्षों तक सरकार के लिए अपनी अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। मगर अब सेवानिवृति के बाद. जो जो लाभ उन्हें नियम अनुसार मिलते हैं।

उनमें पेंशनरों की बकाया राशि और देय डी ए का भुगतान अब तक नहीं हुआ है. जिससे पेंशनरों में सरकार के प्रति बेहद रोष व्याप्त है। संघ के जिलाध्यक्ष सेस राम ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से पेंशनरों की बकाया राशि और देय डीए के भुगतान को तुरन्त एकमुश्त जारी करने का आग्रह किया है।

उन्होंने अपने उर्जाबान भाषण से पेंशनरों में नई ऊर्जा का संचार किया। बैठक में संघ के जिला उपाध्यक्ष योगराज शर्मा तथा जिला महासचिव मोहर सिंह ने भी अपने विचार रखे और पेंशनरज की मांगों और समस्याओं को साँझा किया। बैठक में जिला पदाधिकारियों के अलावा खंड ईकाई आनी के महासचिव तारा चन्द शर्मा. फतेह चन्द शर्मा. बरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर. जिला प्रतिनिधि एन.डी ठाकुर. तथा धनी चन्द कटोच् सहित अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।