कुल्लू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की जीत की खुशी में निकाला विजय जलूस

Spread the love

तुफान मेल न्यूज, कुल्लू

कुल्लू जिला मुख्यालय पर जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की जीत की खुशी में भाजपा पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या  में एकत्रित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विजय जलूस निकाला। विजय जलूस भाजपा कार्यालय से ढालपुर चौक तक निकाला गया।इसके पश्चात पार्टी कार्यालय में भारी संख्या  में एकत्रित कार्यकताओं में जीत की खुशी में लड्डू बांटे गए। कुल्लू जिला की मनाली,कुल्लू तथा बंजार विधान सभा क्षेत्र से मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी कंगना रनौत को बढ़त मिली।

विजय जलूस में जिला भर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कुल्लू सहित मनाली विधान सभा के अंतर्गत मनाली तथा पतली कुल्ह  बंजार तथा आनी विधान सभा क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में विजय जलूस निकाला तथा एक दूसरे को लड्डू बांट कर खुशी मनाई। मनाली विधान सभा क्षेत्र में कायकर्ताओं ने जीत की खुशी में जम कर आतिशबाजी की। जिला मुख्यालय पर पूर्व मंत्री एवम् मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी गोविन्द सिंह ठाकुर,बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी,पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, कुल्लू से 2022 के भाजपा प्रत्याशी  नरोतम ठाकुर, प्रदेश सह मिडिया प्रभारी दानवेंदर सिंह,जिला महामंत्री अमर ठाकुर, बलदेव महंत,जिला परिषद सदस्य एवम जिला भाजपा उपाध्यक्ष रेखा गुलेरिया,जिला सचिव नैना शर्मा, जिला भाजपा प्रवक्ता रुक्मणि जोशी, सौरभ भारद्वाज,जिला मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी,चुनाव प्रकोष्ठ जिला प्रभारी हरीश गौतम, कुल्लू मंडल अध्यक्ष ठाकुर चंद , महामंत्री जगदीश ठाकुर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश शर्मा,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष जनेश ठाकुर,जिला महिला मोर्चा महामंत्री अनिता शर्मा, महिला मोर्चा आई टी प्रभारी अनुपमा कंबोज,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमला ठाकुर,महामंत्री बिंदिया सूद सहित बड़ी संख्या में जिला व मंडल के पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!