देश का चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियो के बीच: योगी आदित्यनाथ


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

कंगना में है रानी लक्ष्मीबाई का भाव ,कांग्रेस मे घुसी है औरंगजेब की आत्मा

इंडी गठबंधन भानुमति का पिटारा मुस्लिम लीग की तरह काम कर रही है कांग्रेस

तुफान मेल न्यूज,कुल्लू।

आज भारत मे जो लोकसभा चुनाव हो रहे है और यह चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियो के बीच है। लेकिन देश की जनता ने ठान लिया है कि जो राम को लाए है उन्हें ही जनता इस चुनाव में लाएगी। अब काशी, अयोध्या के बाद मथुरा की भी बारी है। कुल्लू के रथ मैदान में मंडी संसदीय क्षेत्र भाजपा की विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब मुझे पता चला कि मुझे हिमाचल में प्रचार के लिए जाना है तो मैने कहा कि में कंगना के प्रचार को जरूर जाऊंगा।

कंगना में रानी लक्ष्मीबाई का भाव है और उन्होंने कांग्रेस तथा उद्धव ठाकरे को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया था। आज कंगना को देश मे हर बच्चा जनता है और वो देश सेवा की भावना लेकर चुनावी मैदान में उत्तर आई है। आज पूरे देश मे एक ही नारा गूंज रहा है कि अबकी बार 400 पार। जब कांग्रेस इस नारे को सुनती है तो उनके नेता बोखला जाते है। क्योंकि कांग्रेस को भी आज 400 सीट पर चुनाव लड़ने का मौका नही मिला है। देश की जनता आज जानती है कि यह चुनाव राम भक्त और राम द्रोही के बीच सिमट गया है। राम द्रोही वो है जो भारत के विकास को बाधित किया और आतंकवाद को बढ़ावा दिया। राम भक्त वो है जिन्होंने भारत के हित को सर्वोपरि माना और अयोध्या में भगवान राम को विराजने में पूरी ताकत लगा देता हैं।

हिमाचल के पालमपुर में भाजपा ने इस संकल्प को लिया था और आज भाजपा ने उस संकल्प को पूरा किया है। राम भक्तों का यह संकल्प पूरा हुआ है और 500 साल के बाद भगवान राम ने होली के साथ साथ अपना जन्मोत्सव भी मनाया। आज जब प्रदेश की जनता अयोध्या आएगी तो उन्हें अब उसका बदला हुआ स्वरूप देखने को मिलेगा। यह भाजपा के कार्यकर्ताओं की कृतज्ञता है। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में जनता ने देश को बदलते हुए देखा है और देश की सीमाएं भी सुरक्षित हुई है। पहले जब देश मे काँग्रेस की सरकार है तो जगह जगह आतंकवाद की घटना सामने आती थी। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा आतंकवाद के सामने घुटने टेकती रही। लेकिन भाजपा की सरकार में आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म हो गया है और पाकिस्तान भी अब हिंदुस्तान के नाम से घबराता है। आज कांग्रेस के नेता पाकिस्तान का राग अलापते है तो उन्हें वहां जाना चाहिए तब उन्हें पता चलेगा कि कोई उन्हें वहां भीख भी नही देने वाला है।

भारत मे कांग्रेस का गठबंधन भानुमति का पिटारा है। यह गठबंधन कई जगह साथ है तो कई जगह पर यह एक दूसरे को गाली दे रहे है। कांग्रेस का घोषणा पत्र ऐसा लगता है कि वो मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र है। जो काम मुस्लिम लीग ने साल 1940 में किया था वो आज कांग्रेस सरकार करने जा रही है। उस घोषणा पत्र से महिलाओं की आजादी खत्म हो जाएगी। लेकिन भाजपा इस बात की घोषणा करती है कि यह देश संविधान से चलेगा न कि किसी शरीयत कानून से चलेगा। वही, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब किसी ने उनसे पूछा कि आप क्या काम करोगो तो उन्होंने कहा कि में देश से गरीबी दूर करने के लिए संपति का सर्वे करेंगे और टैक्स के साथ साथ जनता की आधी संपत्ति को अपने कब्जे में लेंगे। उस संपत्ति को यह किसी बाहरी लोग को सौंप देंगे। यह कांग्रेस की मंशा है और अब औरंगजेब की आत्मा कांग्रेस में घुस चुकी है। आज कोई सच्चा मुसलमान भी औरंगजेब नाम अपने बेटे का नही रखता है। ऐसे में देश की जनता कांग्रेस की मंशा कभी पूरी नही होने देगी। इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवम पूर्व मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर,मंडी संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल,पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर,बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी,वरिष्ठ नेता नरोतम ठाकुर,वरिष्ठ भाजपा नेत्री धनेश्वरी ठाकुर,सहित पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा,जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने भी रैली को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!