देखें वीडियो,,,,देवता आदि ब्रह्मा के प्राचीन स्थल से छेड़छाड़ जारी,कोर्ट के समन के बाद भी नहीं माने प्रधान

Spread the love

प्रधान की मनमानी देव समाज पर भारी

तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।

देखें वीडियो,,,,

जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत शिली राजगिरि में देवता आदि ब्रह्मा के प्राचीन देव स्थल पर छेड़छाड़ का सिलसिला जारी है। प्रधान की मनमानी देव समाज पर भारी पड़ रही है। लिहाजा देव समाज व ग्राम पंचायत आमने-सामने है। देव समाज की तरफ से प्रधान को दस्ती समन भी गया है और 28 मई को पेशी है लेकिन प्रधान ने निर्माण कार्य पर विराम नहीं लगाया है। गौर रहे कि यहां ग्राम पंचायत प्रधान व उप प्रधान की मनमानी के चलते देव स्थल पर जेसीबी लगाकर सड़क निकाली जा रही है जबकि इसी स्थान पर काहिका उत्सव का आयोजन होता है।

आदि ब्रह्मा देव कमेटी ने एतराज जताते हुए कहा है कि यदि यह छेड़छाड़ नहीं रोकी गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगें। देव कमेटी ने बताया कि ग्राम पंचायत शिली राजगिरी के रोलगी गांव में देवता के प्राचीन मैदान से सड़क निर्माण का कार्य किया गया है। जबकि यह देवता का प्राचीन स्थल है और यहां पर देवता के काहिका के अलावा कई अन्य देव कार्य होते हैं। जिस कारण देव कार्य में व्यवधान पड़ेगा। देव कमेटी ने कहा कि वे सड़क निर्माण का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि देवता के प्राचीन स्थल को उजाड़कर सड़क निर्माण उचित नहीं है। इससे देव आस्था पर चोट पहुंची है और देव परंपरा खंडित हो गई है। उन्होंने कहा कि सड़क देव स्थल से कुछ दूरी से भी निकाली जा सकती थी। गौर रहे कि देवताओं के प्राचीन स्थलों पर छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है और देवता की बिना अनुमति से यहां पर किसी तरह की मशीनरी का प्रयोग नहीं होता है। अब यह मामला कोर्ट में पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!