तुफान मेल न्यूज, नगवाइं।
एनएचपीसी लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशकों ने 18.05.2024 से 25.05.2024 तक पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण-।। का दौरा किया तथा परियोजना में चल रही विभिन्न गतिविधियों का जायज़ा लिया। 19.05.2024 को स्वतंत्र निदेशक प्रो. (डॉ.) अमित कंसल, जी जी जोसफ, प्रेम कुमार गोवर्थनन एवं डॉ. रश्मि शर्मा रावल ने पार्बती जलविद्युत परियोजना की एडिट-। साईट तथा बांध स्थल बरशैणी का दौरा किया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख – कार्यपालक निदेशक निर्मल सिंह ने उन्हें परियोजना में चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

निदेशक मंडल ने विभिन्न साईट पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा परियोजना की 31.52 कि.मी. टनल के कार्य को समय पर पूर्ण करने हेतु आवश्यक सुझाव व दिशा-निर्देश दिए। 20.05.2024 को उन्होंने अटल टनल के समीप सेरी नाला पर चल रहें कार्यों का निरीक्षण किया तथा इस संबंध में परियोजना के अधिकारियों से जानकारी लीl उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 24.05.2024 को स्वतंत्र निदेशक डॉ. उदय सखाराम निर्गुडकर ने पावर हाउस सियूण्ड (सेंज) का दौरा कर वहाँ पर चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया एवं इस संबंध में परियोजना के अधिकारियों से जानकारी ली तथा कार्यों को समय पर पूर्ण करने हेतु आवश्यक सुझाव व दिशा-निर्देश दिए।

इसी दिन उन्होंने पार्बती-III पावर स्टेशन के बांध का दौरा कर वहाँ पर चल रहे कार्यो का निरीक्षण भी किया। 25.05.2024 को उन्होंने पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण-।। के नगवाईं कार्यालय का निरीक्षण किया तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परियोजना में चल रही गतिविधियों की समीक्षा बैठक की।