जीवन निर्माण साधना से अभिभूत हुए साधक
बुद्ध पूर्णिमा पर गुरु दर्शन के लिए सैंकड़ों गुरु भक्त होंगे साधना धाम आश्रम में शामिल
तुफान मेल न्यूज, मनाली। विश्व जागृति मिशन नई दिल्ली से आए राष्ट्र के जाने माने आध्यात्मिक सन्त एवं मिशन प्रमुख परम श्रद्धेय श्री सुधांशु जी महाराज ने जीवन निर्माण साधना के बारे में बताते हुए कहा कि जीवन यात्रा में जहां जाना होता है, वहीं के लिए अपनी ऊर्जा लगाते हैं।

गलत रास्ता को छोड़कर सन्मार्ग पर चलने की आदत बनाएं। मतलबी कभी भी नहीं बनें, दूसरों के लिए भी मदद करने की आदत बनाएं। अपने जीवन के निर्माता आप खुद ही हैं। मुझे स्वस्थ रहना है तो उसी के अनुरूप सब कुछ करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि आपको यह सोचना है कि आपके बाद कैसे याद किया जाए। भौतिक उन्नति के लिए सदगुरु के मार्गदर्शन में अपने सारे कार्य करने से ही सम्भव है। प्रेम की तरंगों से भरपूर आनंदित होकर प्रभु से मांग लें सारी अपनी इच्छा। अगाध प्रेम सदगुरु और धर्म से रखें। तभी यह धर्म आपको उच्च सोपानों तक जाने में सफलता देगी।
विश्व जागृति मिशन के उपाध्यक्ष एवं योग गुरु डॉ अर्चिका दीदी ने कहा कि मेरे विचार में और संकल्पों में दृढ़ता आ रही है। बिना बात के कोई उलझनों में नहीं फंसता। मेरी दृष्टि पवित्र है। अपने कंठ चक्र को शुद्ध होते हुए महसूस करें। मेरे अन्दर सत्य उतर रहा है। अपने हृदय चक्र पर ध्यान देते हुए धीरे धीरे शान्त होते जाएं और पूर्ण रूप से आनंदित अनुभव करें।
मनाली मण्डल के प्रधान श पवन गुप्ता जी ने बताया कि कल बुद्ध पूर्णिमा पर हिमाचल प्रदेश के समस्त गुरु भक्त अपने सदगुरु के दर्शन एवं आशीर्वचन के लिए साधना धाम आश्रम में एकत्रित होंगे।
