तुफान मेल न्युज, बंजार
देखें वीडियो,,,,,,


मंडी में इन दिनों चुनावी कार्यक्रम में चल रही फिल्म की शूटिंग: विक्रमादित्य
बंजार में भाजपा प्रत्याशी कंगना पर साधा निशाना
कहा ,भाजपा की महिलाओं का भी फार्म भरे कांग्रेस कार्यकर्ता
तुफान मेल न्युज, बंजार
मंडी लोकसभा क्षेत्र में आजकल ऐसा लग रहा है कि यहां चुनावी कार्यकम नही बल्कि किसी फ़िल्म की शूटिंग हो रही है। स्टेज पर पूरे फिल्मी तरीके से कार्य हो रहा हो। बंजार के कला केंद्र पहुंचे मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा का कार्यकर्ता भी दुखी है और मेरी संवेदना भी भाजपा कार्यकर्ता के साथ है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा ने क्यों पूर्व सांसद महेश्वर सिंह और ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को टिकट क्यों नही दिया। इसका जबाव भी अब भाजपा के कार्यकर्ता चाहते है। पहले भी भाजपा की सरकार के समय कांग्रेस ने जीत हासिल की है और अब भी कांग्रेस ही जीत हासिल करेगी।

विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रणौत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कंगना कुछ समय के लिए यहां आई है और क्या वो आपको एफिडेविट देने को तैयार है कि वो हारने के बाद भी मंडी के लोगो के लिए काम करेगी या नही। उन्हें इतिहास का भी पता नही तो वो क्या जनता का दिल जीतेगी। उन्होंने कहा कि साल 2014 में मिली आजादी की इस बात को कहकर वो पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी का भी अपमान कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को परमाणु शक्ति बनाया। लेकिन वो कहती है कि आजादी साल 2014 के बाद मिली है। ऐसे में पहले उन्हें इतिहास की जानकारी रखनी चाहिए और उसके बाद कार्यक्रम में अपनी बात रखनी चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हम प्रदेश की जनता के मुश्किल समय के पारिवारिक सदस्य है और हर सुख दुख में साथ रहते है।

आपदा के दौर के दौरान जिला मंडी और कुल्लू में करोड़ो का नुकसान हुआ। तो पहले दिन ही सीएम आपके बीच आए और उन्हें राहत भी प्रदान की गई। उसके बाद घाटी की सड़कों को भी सुधारा गया और आज जिला कुल्लू में लोग सामान्य जीवन जी रहे है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एन एच 305 के कार्य को भी पूरा किया जाएगा ताकि यहां ट्रैफिक की समस्या का सामना स्थानीय लोगो को नही करना होगा। इस सड़क को एन एच ए आई के अंदर भी जल्द लाया जाएगा। वही, सांसद बनने के बाद मंडी संसदीय में पहला कार्य जलोड़ी जोत टनल के निर्माण का रहेगा और सतलुज तथा ब्यास बेसिन वैली को आपस मे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ताकि पर्यटन के माध्यम से लोगो को रोजगार सृजन में मदद मिल सके। वही, बागा सराहन के मुद्दे को भी केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इसके अलावा देव समाज के लिए कांग्रेस सरकार ने हमेशा काम किया है। क्योंकि कुछ लोग आज हिंदुत्व का नाम लेकर लोगो को भ्रमित कर रहे है। उन्हें याद होना चहिए की कुल्लू और मंडी के देवी देवताओं को नजराना देने का काम कांग्रेस सरकार ने शुरू किया और देव समाज के लिए आलीशान भवन भी हर जिले में तैयार किया गया है। आज महिलाओं को सम्मान राशि देने का प्रयास भी कांग्रेस सरकार ने किया। इसके लिए कांग्रेस सरकार ने 800 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया है। 6 जून को इस योजना को फिर से प्रदेश में शुरू किया जाएगा। अब कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपा के महिला कार्यकर्ता के फार्म भी भरे ताकि उन्हें भी सरकार की योजना का लाभ मिल सके।