तुफान मेल न्युज, शिमला
देखें वीडियो,,,,,
भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी से पूर्व BJP विधायक किशोरी लाल ने शिमला में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें अपने सरकारी आवास ओक ओवर में पार्टी ज्वाइन कराई। किशोरी लाल से साथ काफी संख्या में उनके समर्थक ने भी कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान PWD मंत्री एवं मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह भी ओक ओवर में मौजूद रहे।

दरअसल, पूर्व जयराम ठाकुर में विधायक रहे किशोरी लाल का भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट काट दिया था। इसके बाद उन्होंने BJP से बगावत की और निर्दलीय चुनाव लड़ा। तब वह चुनाव हार गए और आनी से BJP लोकेंद्र कुमार चुनाव जीत गए।
