सामजस्य बिठाने लाहुल पहुंचे CM सुक्खू,लाहुल में एक अनार सौ बीमार की स्थिति

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,केलांग। विधानसभा उपचुनाव को लेकर लाहुल-स्पीति में टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त से बनी उहापोह की स्थिति में सामजस्य बिठाने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं पहुंच गए हैं। यहां कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के बाद ही टिकट फायनल हो जाएगा। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खूलाहुल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ गए हैं। यहां टिकट को लेकर एक अनार सौ बीमार बाली स्थिति है। यह स्थिति कांग्रेस के विधायक रवि ठाकुर के बागी होने के बाद भाजपा में शामिल होने के बाद सामने आई है। उधर भाजपा ने अपने पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय को दरकिनार कर भाजपा में शामिल रवि ठाकुर को टिकट दे दिया है और अब राम लाल मार्कंडेय भाजपा से बागी हो गए हैं। हलांकि अभी लाहुल-स्पीति का टिकट फायनल नहीं हुआ है लेकिन मख्यमंत्री 11 बजे यहां पहुंच कर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगें। सीएम के दौरे के बाद टिकट फायनल होगा यह तय हे। गौर रहे कि लाहुल से टिकट के 18 दावेदार है साथ ही पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय भी कांग्रेस में शामिल होने को तैयार हैं और टिकट के दावेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!