देखें वीडियो,,,,,धनबल के सहारे हिमाचल में चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है भाजपा,बोले संजय दत्त


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

कंगना को लोकसभा टिकट देकर बीजेपी ने अपने नेताओं का किया अपमान

राजनीतिक क्षेत्र में आकर जनता के सवालों का जबाब देने के लिए कंगना रहे तैयार

कांग्रेस हिमाचल प्रदेश प्रभारी संजय दत्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

तुफान मेल न्यूज, कुल्लू

देखें वीडियो,,,,

हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से तैयार है। और कार्यकर्ता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी जान से मेहनत करेंगे। कुल्लू पहुंचे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि भाजपा ने धनबल के सहारे हिमाचल प्रदेश में चुनी हुई कांग्रेस की सरकार को गिराने का प्रयास किया है। लेकिन भाजपा अपने ऑपरेशन लोटस को करने में नाकामयाब रही।

और बीजेपी का ऑपरेशन लोटस ऑपरेशन लूटस हो गया। पैसे के डैम पर सरकार गिराने का प्रयास विफल रहा। उन्होंने कहा की प्रदेश की आम जनता द्वारा कांग्रेस के विधायकों को 5 साल के लिए चुनकर भेजा गया था। लेकिन बीजेपी सत्ता के लोभ के चलते चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास कर रही थी। लेकिन उनका यह प्रयास फेल है। और कांग्रेस सरकार मजबूती से टिकी हुई है। वहीं उन्होंने कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा कि कंगना रनौत अब सार्वजनिक जीवन में आ चुकी है। और ऐसे में जनता द्वारा पूछे गए सवालों का उन्हें जवाब देना चाहिए। संजय दत्त ने कहा कि बीजेपी की ओर से कंगना रनौत को टिकट दी गई है। ऐसे में बीजेपी के ही कार्यकर्ताओं के बीच में विरोध के स्वर उठते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना चाहते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को बस दरी उठाने और कुर्सी लगाने के लिए ही रखा है। उन्होंने कहा की क्या पूरे मंडी पार्लियामेंट क्षेत्र में ऐसा कोई भी कार्यकर्ता नहीं था जो लोकसभा चुनाव लड़ सकता था। मुंबई से लाकर कंगना को कार्यकर्ताओं पर थोपा गया है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं का भी मनोबल टूट गया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कंगना हर मंच से हिमाचल प्रदेश को अपना घर बताने का दावा करती है। लेकिन आपदा के समय में उन्होंने हिमाचल प्रदेश की कोई भी मदद नहीं की जबकि अन्य लोगों ने प्रदेश की आपदा राहत कोष में दान दिया है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि देश में ऐसे बहुत से उदाहरण है जब अभिनेता को नेता बनाया गया। लेकिन वह राजनीतिक क्षेत्र में असफल रहे है। उन्होंने कहा की बेशक कंगना एक बहुत अच्छी अभिनेत्री है। लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में वह अभी नयी है। और वह बिना किसी विजन के सिर्फ मोदी के नाम पर चुनाव लड़ना चाहती है। ऐसे में कांग्रेस की ओर से विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा गया है। और वह राजनीति क्षेत्र में सक्रिय तौर पर कार्य कर रहे हैं। साथ ही जनता के बीच में उनकी अच्छी पेंठ है। और वह अवश्य चुनाव जीतेंगे वहीं इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की और उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी तैयार होने को कहा इस दौरान कुल्लू जिला के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!