तूफान मेल न्यूज,मनाली।
भाजपा की मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी कंगना रनौत ने मनाली में जिस तरह से भाषण दिया वह भाषण बिलकुल ही मुद्दा विहीन था लोगों को आक्रोशित करने की पुरजोर कोशिश की जा रही थी मनाली कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा ने कहा की कंगना कहती हैं की वो हिमाचल की बेटी हैं उन्होंने कहा की सब जानते हैं की वो हिमाचल की बेटी हैं सभी हिमाचल वासियों को बॉलीवुड में उनकी उपलब्धि पर गर्व है परन्तु उन्होंने कंगना से सवाल किया की जब समूचे प्रदेश व मनाली मे सदी की सबसे बड़ी त्रासदी आई तो तब वो कहां गुम थीं वो बताएं क्या मुश्किल समय में उन्हें हिमाचल के साथ खड़ा नहीं होना चाहिए था और कोरोना काल में हिमाचल के लिए क्या किया शर्मा ने कहा की कंगना रानौत कहती है की मनाली में उनका घर है मनाली उनका घर है तो मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए उन्होंने इतने समय से क्या किया मनाली विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ उन्होंने कभी घुलने मिलने की कोशिश तक नहीं की और न ही आपदा के वक्त प्रभावित्तों की सहायता की और आज भाजपा की प्रत्याशी बनते ही मंडी संदीय क्षेत्र और मनाली के लिए उनमें प्रेम जाग गया है मनाली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की दूसरी तरफ मंडी संसदीय क्षेत्र की वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह व मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू जी ने आपदा के समय तत्काल ही प्रभावितों से मिले और सहायता भी प्रदान की हिमाचल प्रदेश के पी डब्लू डी मंत्री विक्रमादित्य सिंह आपदा के समय प्रभावित क्षेत्र में डटे रहे और रिकॉर्ड समय में पुल सड़क बिजली पानी को बहाल किया गया।

उन्होंने कहा की मंत्री विक्रमादित्य सिंह के प्रयासों के कारण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी हिमाचल का दौरा किया मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार में मंत्रियों के साथ हिमाचल के विषय में कई बार बैठक की। मनाली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का परिवार पिछले 50 सालों से हिमाचल प्रदेश और मंडी लोकसभा क्षेत्र की सेवा में कार्यरत है। कंगना अपने आप को हिमाचल की बेटी बार बार बता कर मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता को ठगना चाहती हैं और कुछ नहीं । उन्होंने कहा की मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता कंगना रनौत के झांसे में आने बाली नहीं है। शर्मा ने कहा की हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में निरंतर तरक्की कर रहा है उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री सुक्खू आपदा के समय ग्राउंड ज़ीरो पर खुद उपस्थित रहे और कुल्लू में तीन दिनों तक रह कर लोगो की समस्याओं को जाना और हजारों पर्यटकों को आपदा प्रभावित क्षेत्र से बाहर निकाला कांग्रेस द्वारा दी गई 10 गारंटियों में से पांच को 1500 रूपये प्रति माह सहित (महिलाओं को ) लागू भी किया गया है बाकी भी शीघ्र लागू होंगी मगर भाजपा का 15 लाख रूपये आज तक लोगों को नहीं मिला।उन्होंने कहा की कांग्रेस जहां जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं भाजपा योजनाओं को लागू करने से रोकने के लिए चुनाव आयोग के पास पहुंच गई। मनाली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की मंडी संसदीय क्षेत्र के जानता भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को समझती है और जनता इसका जवाब आने वाले आम चुनाव में जरूर देगी