आनी में “हिमाचल की शान” वार्षिक कैलेंडर का एसडीएम ने किया विमोचन


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तुफान मेल न्यूज, आनी

आउटर सिराज की लोक संस्कृति . गायन.नृत्य तथा साहित्य पर आधारित “हिमाचल की शान” वार्षिक कैलेंडर का सोमवार को एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने विधिवत विमोचन किया। उन्होंने इस प्रयास के लिए
हिमाचल शान संस्था के अध्यक्ष संचालक श्याम सिंह भारती को बधाई दी। संस्था के संयोजक शिवराज शर्मा ने बताया कि बताया कि हिमाचल की शान संस्था बर्ष 2019 से हिमाचल की लोक व देव संस्कृति पर कार्य कर रही है।

हिमाचल शान संस्था के अध्यक्ष संचालक श्याम सिंह भारती ने कहा कि प्रदेश के युवाओं की नई सोच. नये जोश के साथ मिलकर प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा जा रहा है। स्कूली छात्र लोक गायन व नृत्य जैसी प्रतिभा में आगे बढ़ रहे है। जिन्हें हिमाचल की शान मंच प्रदान कर रहा है। सोमवार को एसडीएम सभागार में हिमाचल की शान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हिमाचल की शान वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन एसडीएम नरेश वर्मा ने किया । इस कार्यक्रम में एसडीएम आनी को हिमाचल की शान संस्था ने सम्मानित किया। एसडीएम ने कहा कि प्रदेश की पहाड़ी संस्कृति. गायन.नृत्य. मेलों. तथा त्यौहारों की परम्परा पर समाज की विभिन्न संस्थाएं मिलकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने हिमाचल की शान के सभी सदस्यों को बधाई दी। इस वार्षिक कैलेंडर 2024 में प्रदेश के जिला कुल्लू की समाजसेवी प्रतिभा शर्मा. प्रधान वेद राम ठाकुर. मीतू ग्रोवर प्रोडेक्शन पूजा गुप्ता जो की हिमाचली परिधानों को बढ़ाबा दे रही हैं। इन सभी के कार्यों का कैलेंडर में प्रकाशन किया गया है। इसके अलावा कुमारी प्राशी मॉडलिंग में हिमाचल का नाम रोशन कर रही है। जबकि ध्रुव शर्मा हिमाचल का सुपर डांसर बन चुका है। वहीं साहिल शर्मा वायस आफ हिमाचल सहित प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में हिम संस्कृति संस्था के संस्थापक एसआर शर्मा. अध्यक्ष पंडित चमन लाल.एपीआरओ तरजीव शर्मा तथा दूरसंचार निगम के नेगी सहित अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!