आखिर कांग्रेस का ऑफर क्यों ठुकरा रहे हैं महेश्वर सिंह,जानना चाहते हैं समर्थक


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज,कुल्लू। भाजपा से पूरी तरह से साइडलाइन किए गए पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह को कांग्रेस का ऑफर रास क्यों नहीं आ रहा। या फिर कांग्रेस उन्हें नहीं लेना चाह रही है,इस मामले को जानने के लिए महेश्वर सिंह के समर्थक उत्सुक है। इस समय राजनीतिक हालात यह बने हुए हैं कि राजनीतिक पंडितों का मानना है कि महेश्वर सिंह कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ते हैं तो इसका फायदा महेश्वर सिंह के अलावा कांग्रेस को भी होगा। लेकिन इनके बीच में बात क्यों नहीं बन पा रही इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल गर्म है। उधर सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस ने महेश्वर सिंह को ऑफर दी हुई है लेकिन महेश्वर सिंह का ही मन डोल रहा है। उधर राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि इस समय कंगना रणौत की काट है तो महेश्वर सिंह उसमें फिट बैठते हैं। महेश्वर सिंह का पूरे 17 विधानसभा क्षेत्रों में अपना वर्चरव है। वहीं भाजपा का रूष्ट वोट भी महेश्वर सिंह को मिलेगा जो कंगना को टिकट देने से खफा है। वहीं कांग्रेस के कैडर वोट के साथ यह अन्य वोट सरप्लस होने की स्थिति में महेश्वर सिंह जिताऊ उम्मीदवार माने जा रहे हैं। लेकिन महेश्वर सिंह फिलहाल खामोश बैठे हुए हैं। गौर रहे कि गत विधानसभा चुनाव में महेश्वर सिंह को दिया टिकट ही भाजपा ने छीन दिया था और उस समय वादा किया था कि महेश्वर सिंह को लोकसभा में तरजीह दी जाएगी। लेकिन लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने महेश्वर सिंह को बाईपास कर दिया और कंगना को टिकट दे दिया। उसके बाद महेश्वर सिंह के कांग्रेस में जाने की अटकलें लगी लेकिन बीच में ही मामला स्टॉप हो गया। अभी भी उनके कुछ समर्थकों व कांग्रेस के लोगों को आशा है कि महेश्वर सिंह यह पारी कांग्रेस से खेल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!