तूफान मेल न्यूज,शिमला। दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की प्रिलिमिनरी बैठक में मंडी सीट से लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का नाम भी सामने आया है। पार्टी के सर्वे में विक्रमादित्य सिंह आगे आ रहे हैं,लेकिन विक्रमादित्य सिंह चाहते हैं कि उनकी माता प्रतिभा सिंह को ही टिकट मिले। प्रिलिमिनरी बैठक में विक्रमादित्य सिंह का नाम उछलने के बाद सोशल मीडिया में यह खबर वायरल हो गई है। उधर विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि दो तीन दिनों के बाद स्पष्ट हो जाएगा और टिकट भी फायनल हो जाएंगे।
मंडी सीट से PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह का नाम भी उछला,सर्वे में आगे
