तुफान मेल न्यूज,केलांग
देखें वीडियो,,,,,

जयराम देख रहें हैं सरकार बनाने के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने : जगत सिंह नेगी कहा-किसी भी क्षेत्र में पैराशुटी नेता नहीं थोपे जाने चाहिए
केलांग
कांग्रेस सरकार के बरिष्ठ मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि जयराम ठाकुर सकपका गए हैं और सरकार बनाने के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन जयराम ठाकुर सरकार गिराने का षड्यंत्र रच रहे थे उस वे पूरी रात सोए नहीं है। सुवह उन्होंने 7 बजे राज्यपाल से मिलना था लेकिन सुवह तक वे सोए नहीं। उन्होंने कहा कि मैं उनका पड़ोसी हूं और सब देख रहा था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुरक्षित है और हम सरकार बचाने के लिए नहीं आए हैं बल्कि सरकार की उपलब्धियों को बताने आए हैं। वे यहां जनजातीय जिला के जिला मुख्यालय केलांग में जिला कांग्रेस पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रवि ठाकुर ने सिर्फ सरकार के साथ धोखा नहीं किया बल्कि यहां की जनता के साथ भी धोखा किया है। रवि ठाकुर की बजह से आज इस जिला को उपचुनाव में जाना पड़ रहा है। इस अवसर पर जिला के कांग्रेस के बरिष्ठ लोगों ने रामलाल मार्कंडेय के उस बयान का विरोध किया कि वह कांग्रेस से भी चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेसियों ने कहा कि क्या कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कमी है कि हमें दूसरी पार्टी के नेता को चुनाव लड़ाना पड़ जाए। इस पर जगत सिंह नेगी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में पैराशुटी नेता नहीं थोपना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाईकमान को भी कार्यकर्ताओं की भावना की कद्र करनी चाहिए। इस अवसर पर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने जनजातीय जिला का हमेशा विकास किया है लेकिन आज जो रवि ठाकुर ने यहां की जनता के साथ विश्वासघात किया है वह ठीक नहीं है। इसके बाद कांग्रेस ने यहां एक रैली निकाली जिसमें बागी नेता रवि ठाकुर का विरोध किया। इससे पहले सुवह कांग्रेस के लोगों ने बागी नेता रवि ठाकुर का पुतला भी फूंका।