भुट्टिको के सभागार में मनाई गई लाल चंद प्रार्थी की जयंती


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज,कुल्लू। स्व. लाल चंद प्रार्थी की जंयती आज भुट्टिको के सभागार में मनाई गई। भुट्टिको के अध्यक्ष एंव पूर्व वागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर सभा निदेशक मण्डल के सदस्यों व कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये। सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि स्व0 लाल चन्द प्रार्थी 1966 में हि0प्र0 सरकार में पहले लोक संस्कृति व सहकारिता मंत्री बनंे। उन्होनें लोक संस्कृति को वढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये। प्रार्थी जी कुल्लू जिला ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में एक दूरदर्शी जनसेवक के रूप में याद किए जाते हैं लोक कला, संस्कृति और पहाड़ी सभ्यता के लिए उनके योगदान को आज पूरा प्रदेश याद करता है। जन सेवक के रूप में कुल्लू मनाली के विकास की पराकाष्ठा कलाकेन्द्र, अस्पताल, कॉलेज निर्माण, और पर्यटन विकास आदि के रूप में आज हम सब के सामने है।

समाज के लिए अंग्रेजों की वैगार प्रथा को समाप्त करने में आज़ादी से पूर्व उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। कुल्लू में हिमाचल प्रदेश का सवसे वडा खुला लोक सांस्कृतिक मंच (लाल चंद प्रार्थी कला केन्द्र) एक अनूठा उदाहरण है। यह मंच आज कुल्लू ही नही अपितु पूरे प्रदेश की शान है। कुल्लू के पांरम्परिक परिधानों को उन्होनें हमेशा तरहजीह दी है। भुट्टिको की ओर से स्व0 लाल चन्द प्रार्थी जी की स्मृति में प्रतिवर्ष पहाड़ी भाषा कला संस्कृति-सभ्यता राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है तथा इन्ही की याद में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाता है।
इस अवसर पर भुट्टिको उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, मोहर सिंह निदेशक मडण्ल के सदस्य निर्मला देवी, ईन्द्रा देवी, कलावती, मुख्य महाप्रबन्धक विजय ठाकुर मुख्य सलाहकार रमेश ठाकुर, महाप्रबंन्धक रूप सिह, किशन चन्द, सूरती देवी, अनूज ठाकुर, दिनेश ठाकुर, कविता ठाकुर, नीना ठाकुर, ओम प्रकाश , रोशन नेगी, शशी ठाकुर , शकुन्तला देवी, केकती देवी, सुनील ठाकुर, यशवीर ठाकुर, गौरव ठाकुर, प्रेम सिंह, लेखराज, मनीष चांद किशोर व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!