देखें वीडियो,,,,,हर हाल में चुनाव लड़ेंगे पूर्व मंत्री डॉ राम लाल मारकंडे

Spread the love

लाहौल में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में लिया निर्णय

तुफान मेल न्यूज, केलांग

देखें वीडियो,,,,,

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा के साथ-साथ 9 सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। ऐसे में जिला लाहौल स्पीति से भाजपा के द्वारा कांग्रेस से निलंबित किए गए विधायक रवि ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी की गई है। तो वहीं पूर्व मंत्री डॉ रामलाल मारकंडे भाजपा के इस फैसले से अब नाराज चल रहे हैं। मंगलवार को लाहौल घाटी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री डॉ रामलाल मारकंडे ने एक बैठक भी की। तो वहीं इस बैठक में उन्होंने ऐलान किया कि चाहे जो भी हो जाए वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। चाहे उन्हें यह चुनाव आजाद प्रत्याशी के रूप में लड़ना पड़े या फिर किसी अन्य पार्टी के टिकट पर। अब पूरी घाटी में इस बात की भी चर्चा हो रही है कि डॉ रामलाल मारकंडा भाजपा को छोड़ कांग्रेस के टिकट से भी चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी निलंबित विधायक रवि ठाकुर के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया है और भाजपा हाई कमान से भी आग्रह किया है कि वह अपने इस फैसले पर जरूर विचार करें। वरना लाहौल स्पीति से भाजपा को लोकसभा तथा विधानसभा उपचुनाव में खास नुकसान उठाना पड़ सकता है। लाहौल में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉक्टर रामलाल मारकंडा ने कहा कि उन्होंने भाजपा को लाहौल स्पीति में अपने खून पसीने से सींचा है और यहां पर भाजपा की नीतियों का घर-घर तक प्रचार किया है। लेकिन इस समय जो राजनीतिक हालात बने हुए हैं उसे वह भी काफी स्तब्ध है। अब घाटी की जनता व विकास कार्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आजाद या फिर अन्य किसी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि डॉक्टर रामलाल मारकंडे आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ते हैं या फिर वह किसी अन्य पार्टी में शामिल होते हैं। डॉ रामलाल मारकंडा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके साथ घाटी की जनता का साथ है और घाटी का विकास ही उनकी मुख्य प्राथमिकता है। ऐसे में जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही है और हर हाल में विधानसभा का उपचुनाव लड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!