घर घर जा कर करेंगे जनता को बताएंगे केंद्र सरकार की करतूत
तुफान मेल न्यूज, कुल्लू
देखें वीडियो,,,,,,
एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को ई डी ने गिरफ्तार किया है उससे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में इस गिरफ्तारी के विरूद्ध रोष पनप गया है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी से मंडी लोकसभा प्रभारी कैप्टन प्रशांत शर्मा ने प्रेस वार्ता कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की घोर निंदा करते हुए बताया कि सही मायनों में आज लोकतंत्र की हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से चुनावों के ठीक पहले अचानक से बिना किसी पुख्ता सबूत के ई डी के द्वारा गिरफ्तारी की गई है वो कहीं न कहीं विपक्ष को समाप्त करने की साजिश हो रही है और जिस तरह से भाजपा ने तानाशाही वाला रुख अपनाया हुआ वो देश में लोकतंत्र के लिए खतरे की घण्टी है ओर धीरे धीरे लोकतंत्र समाप्त होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से केजरीवाल जनता के हित के लिए कार्य कर रहे थे और जिस तरह से उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही थी उससे भाजपा कहीं न कहीं घबराई हुई थी इसलिए इस तरह की हरकत कर विपक्ष को क्षति पहुंचाने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि जिस तरह से रशिया ओर नॉर्थ कोरिया में लोकतंत्र का नामोनिशान खत्म हो चुका है ठीक वैसे भी हमारे देश में भी लोकतंत्र का अस्तित्व खतरे में चुका है। केंद्र सरकार पूरी तरह से विपक्ष को समाप्त करने की राह पर चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि हम इस गिरफ्तारी की निंदा करने के साथ ही जनता बीच घर घर जा कर लोगों को केंद्र की वास्तविकता से परिचय करवाएंगे साथ ही आने वाले लोकसभा चुनावों में मुंह तोड़ जवाब भी देंगे। आप आदमी पार्टी इस पूरे प्रकरण में खामोश नही रहेगी और पूरे देश में ही भी बल्कि हर घर तक पार्टी के कार्यकर्ता जाएंगे और इस गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध करेंगे।