तूफान मेल न्यूज,डेस्क। बदलते राजनीतिक परिपेक्ष्य में कुछ भी संभव है। अब चर्चा यह भी हैं कि कांग्रेस के दो बागी विधायकों की वैतरणी मोदी लहर में पार हो सकती हैं। सुधीर शर्मा कांगड़ा लोकसभा व रवि ठाकुर भाजपा की ओर से मंडी लोकसभा से उतारे जा सकते हैं।

हलांकि खबर पुष्ट नहीं है लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसकी भी चर्चा होने लगी है। यह माना जा रहा है कि सभी विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जिनमें चार को विधानसभा का चुनाव व दो को लोकसभा के चुनाव में उतारा जाएगा। सांसद हर्ष महाजन इनके पीछे ढाल की तरह खड़े हैं और वे भाजपा हाईकमान से इन्हें मिलाने बाले हैं।