तुफान मेल न्यूज, कुल्लू
कुल्लू के मुख्यालय सुल्तानपुर में सनातन धर्मसभा के संरक्षक एवम पूर्व विधायक महेश्वर सिंह की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें धर्माध्यक्ष के पद पर प्रवीण शर्मा, प्रधान पद पर मनोज सूद, वरिष्ठ उप प्रधान पद पर आदर्श वर्मा, उप प्रधान के लिए राजेश शर्मा, सचिव के लिए वितेश आचार्य, सह सचिव के लिए ज्ञान ठाकुर,कोषाध्यक्ष के लिए सुधांशु सूद का दूसरी बार सर्व सम्मति से चयन किया गया। नव नियुक्त प्रधान मनोज सूद और कोषाध्यक्ष सुधांशु सूद ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन 2 साल के लिए किया गया है और धर्म सभा के जो भी कार्य लंबित पड़े हुए हैं।

उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। इसके अलावा भुंतर में धर्म सभा की जमीन का जो विवाद चल रहा है। उसका भी सबके साथ मिलकर समाधान किया जाएगा। इसके अलावा धर्म सभा में नए सदस्यों को भी जोड़ा जाएगा।वहीं दूसरी बार कोषाध्यक्ष ने कहा कि धर्मसभा की प्रगति के लिए कार्य किया जाएगा ।साथ ही धर्मसभा के भवन के लिए भी राशि का प्रावधान किया जाएगा