तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।
देखें वीडियो,,,
लोकसभा चुनाव सिर पर है और भाजपा ने अधिकतर सीटों पर टिकटों का आवंटन भी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश की चार सीटों में से दो के टिकट फायनल हो गए हैं और अब दो सिटें मंडी और कांगड़ा का फैसला होना बाकी है। यहां खास बात यह है कि पूर्व सांसद महेश्वर सिंह इलेक्शन लड़ने के लिए तैयार हैं लेकिन भाजपा की लिस्ट में अभी महेश्वर सिंह की चर्चा ही नहीं है। अब सवाल यह उठता है कि क्या भाजपा हाईकमान महेश्वर सिंह को जनता के सामने दिया वादा भूल गए या फिर इस चुनाव में उनका ख्याल रखा जा रहा है। गौर रहे कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव के दौरान महेश्वर सिंह को वादा किया था कि उनका ख्याल वे स्वयं व उनकी पार्टी रखेगी। यह वादा तब दिया था जब महेश्वर सिंह को पहले कुल्लू सदर से टिकट दे दिया गया और चार दिनों बाद उनसे छीन लिया था और नरोत्तम ठाकुर को उनका छीना टिकट दिया था। उसके बाद रूष्ट महेश्वर सिंह को पार्टी चौपर में शिमला ले गई थी और पार्टी में बने रहने को कहा था और उन्हें आश्वासन दिया था कि उनका ख्याल रखा जाएगा। इसके बाद ढालपुर के ऐतिहासिक मैदान में नड्डा ने अपने भाषण में कहा था कि महेश्वर सिंह हमेशा अपने मन की करते हैं और इस बार मैंने कहा है कि मेरे मन की करो और आपका ख्याल मैं रखूंगा। गौर रहे कि विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने अपने बरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह का टिकट काटकर नए उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा था। जिसके चलते कुल्लू सदर भाजपा में काफी विरोध हो गया था। इस विरोध को शांत करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विशेष विमान द्वारा शिमला बुलाया था और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करने के लिए मनाया था। इसी चुनाव की प्रचार जनसभा में नड्डा ने कहा था कि महेश्वर सिंह के मान-सम्मान का ख्याल मैं रखूंगा।

पिछले कुछ समय से देखा गया है कि दूसरे दलों से भाजपा में शामिल लोगों को पूरा मान-सम्मान भाजपा ने दिया है और उनसे किए वादे पूरे किए हैं लेकिन अब देखना यह है कि महेश्वर सिंह को दिए वादे को निभाया जाता है या फिर महेश्वर सिंह के साथ फिर धोखा होता है। अब देखना यह है कि भाजपा अपने बरिष्ठ नेता को दरकिनार कर नए चेहरे को टिकट देती है या फिर अपना वादा पूरा करती है। महेश्वर सिंह को टिकट न देकर इसका कितना नुकसान भाजपा को होता है यह भी भविष्य के गर्व में छूपा हुआ है।