महिलाओं को 1500 सम्मान राशि देने बाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल ,भाजपा के मुंह पर लगा तमाचा

Spread the love

तुफान मेल न्यूज, कुल्लू।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजीव किमटा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिला कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिससे प्रदेश की लाखों महिलाएं आर्थिक रुप से सशक्त होंगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए प्रदेश की 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा की है। देश के अंदर हिमाचल पहला राज्य बन गया है जो महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह सम्मान राशि देगा।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी के द्वारा दी गई चुनावी गारंटी को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस गारंटी पर सरकार का करीब 800 करोड़ रुपए खर्च होंगे। किमटा ने कहा कि सरकार ने अपने 12 महीने के कार्यकाल में प्रमुख गारंटियों को पूरा किया है। जनता यह जानती है कि मुख्यमंत्री सुक्खू ही प्रदेश हित में निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर वर्ग का कल्याण के लिए बजट में प्रावधान किया है। पैरा वर्कर, मनरेगा मजदूर, पंचायती संस्थाओं के प्रतिनिधियों सभी वर्ग के मानदेय में बढ़ौतरी की है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में प्रदेश के कर्मचारियों को दी गई ओपीएस की गारंटी को पूरा किया, जिससे प्रदेश के 1.36 कर्मचारियों को लाभ मिल रहा है। देश में हिमाचल प्रदेश पहला राज्य बना, जिसने ओपीएस को लागू किया। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की जनता से वायदा किया था कि सरकार स्कूलों में इंग्लिस मीडियम की पढ़ाई शुरु होगी। पहले यह वायदा था कि हर विधानसभा क्षेत्र में 3 स्कूलों में इंग्लिस मीडियम से पढ़ाई होगी। मुख्यमंत्री ने उससे आगे बढ़कर सभी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू ने पांच महत्वपूर्ण वादे पूरे किए हैं।

बॉक्स:

एक होली ता 1500 शोऊ

राजीव किमटा ने कहा कि भाजपा हमारे चुनावी वादे का मजाक कर रही थी कि एक होली ता पंद्रह शोऊ। उन्होंने कहा कि अब एक होली ता पंद्रह शोऊ ही नहीं दुई होली ता तराई हजार भी मिलणे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!