तूफान मेल न्यूज,शिमला। CM सुक्खू के तेबर बागियों को लेकर नरम पड़ते नजर आ रहे हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू ने बागियों की वापसी के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सुबह का भूला कोई व्यक्ति गलती करता है और बातचीत का रास्ता निकलता है तो देखा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। इसलिए वह दिल्ली जा रहे हैं। गौर रहे कि प्रियंका गांधी ने CM को दिल्ली बुलाया है। इससे पहले उप मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री भी दिल्ली जा चुके हैं।
बागियों की बापसी का संकेत दे गए CM सुक्खू
