तरुण विमल को अहम जिम्मेदारी,ज़िला के सभी प्रकोष्ठों का पालक नियुक्त किया

Spread the love


तुफान मेल न्यूज, कुल्लू।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण विमल को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। तरुण विमल को ज़िला के सभी प्रकोष्ठों का पालक नियुक्त किया है। भाजपा के ज़िला के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पालकों की नियुक्ति की है। भाजपा के ज़िला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा को ज़िला युवा मोर्चा के पालक का दायित्व सौंपा गया है।

इसके साथ ही उन्होंने ज़िला उपाध्यक्ष नारा ठाकुर को ज़िला महिला मोर्चा का पालक, ज़िला भाजपा सचिव सुनील कारवा को ज़िला अनुसूचित जनजाति मोर्चा का पालक, ज़िला भाजपा सचिव डावे राम को ज़िला अनुसूचित जाति मोर्चा का पालक,ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष मुनशी मल्होत्रा को ज़िला किसान मोर्चा का पालक, ज़िला भाजपा कोषाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर को ज़िला ओ बी सी मोर्चा का पालक, ज़िला भाजपा सचिव अशोक ठाकुर को ज़िला अल्पसंख्यक मोर्चा का पालक,इसके साथ ही ज़िला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल को अहम ज़िम्मेवारी सौंपते हुए ज़िला के सभी प्रकोष्ठों का पालक नियुक्त किया है।जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने सभी पदाधिकारियों से आशा जताई है कि संगठन की मजबूती के लिए सभी अपनी अपनी जिम्मेवारियों का वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!