तूफान मेल न्यूज,मनाली।
देखें वीडियो,,,,,
मनाली के नेहरूकुंड के पास हिम खंड गिरने से दो वाहन दब गए हैं। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

सोलंगनाला मार्ग पर नेहरुकुण्ड में भारी हिमस्खलन होने से गाड़ियां दब गई है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि सड़क किनारे गाड़ियां पार्क की थी की अचानक पहाड़ी से हिमस्खलन हो गया। प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों को निकाला जा रहा है।
