तुफान मेल न्यूज,आनी:- आनी खंड की कराड पंचायत के कोठी गाँव निवासी तीन युवक चार दिन से घर नहीं लौटे हैं। जिससे उनके अभिभावक बेहद चिंतित हैं। परिजनों ने इस संदर्भ में पुलिस थाना आनी में प्राथमिकी दर्ज कर दी है।

जिसके अनुसार दक्ष कटोच् उम्र 16 पुत्र रणवीर सिंह गाँव कोठी. तथा गगनेश उम्र 16 पुत्र स्व. संजय निवासी गाँव कोठी जोकि जमा दो स्कूल कोठी में दसवीं कक्षा के छात्र हैं। गत 28 फरबरी को किसी को बताए बिना टिप्पर आनी बस में आनी को निकले। जबकि तीसरा युवक हर्ष कटोच् उम्र 17 पुत्र दलीप गाँव कोठी आनी में ही था जोकि स्कूल नहीं पढ़ता है।

ये तीनों 28 फरबरी से आनी से लापता है, जिन्हें एक मार्च को शिमला देखा गया है। जबकि उसके बाद इन तीनों युवकों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। युवकों की गुमशुदगी से उनके परिजन बेहद चिंतित है। उन्होंने पुलिस के अलावा सर्व साधारण से उनके बच्चों को ढूँढने के लिए सहायता की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो वे उनके मोबाईल नम्बर 82787 , 86665
78077 04109
88946 91011
और, 94785 16030 पर फौरन सूचित करे।
वहीं इस बारे में पुलिस उपाधिक्षक आनी चन्द्र शेखर कायथ ने बताया कि बच्चों की गुमशुदगी को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। इनके बारे में पता लगाने के लिए प्रदेश व प्रदेश से वाहर के पुलिस थानों को फोटो सहित सूचित किया गया है। जबकि आनी पुलिस स्वयं भी गहनता से खोजबीन् में जुटी है।