देहुरी में माता पच्छला की नव निर्मित कोठी की प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक आयोजन देवताओं की विदाई के साथ संपन्न

Spread the love

दर्शन को उमडा आस्था का जन सैलाब

तुफान मेल न्युज,आनी:- आनी क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी माता पच्छला की नव निर्मित कोठी की प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक आयोजन गुरुबार को अतिथि देवी देवताओं की भावपूर्ण विदाई के साथ संपन्न हो गया। गुरुबार प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में माता की नई कोठी की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्णतः के लिए देवता जोगेश्वर् महादेव की अगुवाई में शिख पूजन व फेरी आदि रस्में पूरे विधि विधान के साथ निभाई गई। इस शान्द महायज्ञ में देव वाद्य यंत्रों की थाप पर कोठी के शिखर पर कलश आदि की स्थापना की गई । जिसमें गुर ने खेल में आकर आयोजन को शक्तिमय बनाया।

शिख फेर की रस्म को देखने के लिए गुरुवार को मन्दिर परिसर में हजारों लोगों की आस्था का जन सैलाब उमडा। इस धार्मिक आयोजन में देवता जोगेश्वर् महादेव. देवता परशू राम ओलवा .देवता पनेवी नाग तथा देवता व्युन्गली नाग. ने त्रिशूल रूप और देवता चम्भू झाकड़ी ने रथ रूप में शिरकत की. जबकि माता बाड़ी दुर्गा चखाना. देवता खुड्डीजल. माता शाणी दुर्गा( डगैणी) तथा देवता पंचवीर काथला ने छड़ी रूप (खुम्बडी) में देव वाद्य यंत्रों की थाप पर. अपने करकुनों व सेंकड़ों देवलुओं संग शिरकत की। जिनका स्थानीय मन्दिर कमेटी व आयोजन समिति द्वारा देव परंपरा अनुसार भव्य स्वागत किया। गुरुवार को इस धार्मिक आयोजन की सम्पूर्णता शिख फेर व् कलश स्थापना की रस्म के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति के रूप में हुई। इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न व्राह्मणों द्वारा हवन पाठ व यज्ञ किए गए। यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही माता पच्छला अपनी नई भव्य एव्ं अलौकिक कोठी के गर्भ गृह में विराजमान हुईं।


गुरुवार को अतिथि देवी देवताओं की भावपूर्ण विदाई के साथ नव निर्मित कोठी की प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक आयोजन विधिवत रूप से संपन्न हो गया। इस आयोजन में हजारों भक्तों ने देवालय पहुंचकर शीश नवाया और सुख स्मृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। बुधबार व गुरुबार को करीब 20 हजार लोगों ने यहाँ लंगर का प्रशाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!